फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने एक किलो अफीम सहित कार सवार तस्कर को किया काबू

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1 किलो अफीम सहित एक कार सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, सोमवार को मोगा सिटी साउथ पुलिस पार्टी गश्त के दौरान थी, तभी दो खास मुखबिरों से सूचना मिली कि बलविंदर सिंह, जो हरियाणा का निवासी है, अफीम की तस्करी करता है और आज कार नंबर HR 40 G 1992 में सवार होकर मोगा में अफीम बेचने के इरादे से आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत बाबा मलन शाह रोड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उक्त कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें