फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मान ने किया शाहपुरकंडी परियोजना का उद्घाटन, पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में रणजीत सागर बांध परियोजना की सहयोगी 206 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली शाहपुरकंडी बैराज परियोजना का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। इससे अब पाकिस्तान को जाने वाले अतिरिक्त पानी पर रोक लगेगी। साथ ही प्रोजेक्ट से पंजाब के 5000 हेक्टेयर (12,500 एकड़) क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर समेत माझा के अन्य जिलों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके अलावा अप्पर बारी दोआब नहर के अधीन एक लाख 18 हजार हेक्टेयर भूमि को अब निरंतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। सीएम मान ने बताया कि 3394.49 करोड़ की निर्माण लागत से 206 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली शाहपुरकंडी बैराज परियोजना का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 20 प्रतिशत पावर हाउस के निर्माण कार्य को 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मान ने कहा कि इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। परियोजना के लिए 80 प्रतिशत धनराशि लगभग 2700 करोड़ पंजाब सरकार और मात्र 20 प्रतिशत राशि 700 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा खर्च किए गए हैं। बैराज परियोजना के निर्माण के लिए पंजाब की 1643.77 एकड़ एवं जम्मू कश्मीर राज्य की 1527 एकड़ भूमि एक्वायर की गई है। रणजीत सागर डैम से पूरी क्षमता से 600 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें