फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी बोले- पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ी है मेरी पूरी शैक्षणिक यात्रा, याद किए पुराने दिन

Thu, 20 Aug 2026 05:39 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के साथ अपने लंबे और गहरे शैक्षणिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। चन्नी ने कहा कि उनकी पूरी शैक्षणिक यात्रा पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ी रही है। उन्होंने यहीं से राजनीति विज्ञान में बीए और एमए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई भी की और आगे चलकर यहीं से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। कांग्रेस सांसद ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने उनके शैक्षणिक जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने छात्र जीवन और विश्वविद्यालय से जुड़े अनुभवों को याद करते हुए इस संस्थान से जुड़ाव पर गर्व जताया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें