फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज

पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनावों की तारीखों की घोषणा को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को 150 से अधिक यूनियनों और संगठनों ने बड़ी बैठक की जिनमें किसान यूनियन, शिक्षक संघ, श्रमिक संगठन, सामाजिक न्याय समूह और पंजाब-हरियाणा के विभिन्न छात्र संगठनों शामिल थे। बैठक का उद्देश्य आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तय करना रहा। छात्र पिछले कई दिनों से लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सीनेट चुनावों में देरी के चलते विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण फैसले लंबित पड़े हैं। 10 नवंबर को छात्रों ने परिसर में एक बड़ा प्रदर्शन किया था और प्रशासन पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें