फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर फायरिंग: कैशियर की मौत, गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

Mon, 15 Jun 2026 01:04 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ सेक्टर 11 की केमिस्ट मार्केट में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग हुई है। हमले में कैशियर जानकी राम की माैत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक एक्टिवा पर तीन लोग आए थे, जिन्होंने ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग की है।मुख्य सड़क पर नाका लगा था, उसी के पास पार्किंग में एक्टिवा सवार ने दुकान के कैशियर पर फायरिंग की। गोली लगने से कैशियर समेत दो लोग घायल हुए हैं। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि एक से डेढ़ सेकंड के भीतर करीब 13 गोलियां दाग दी गईं। हैरानी की बात यह है कि जिस समय गोलीकांड हुआ, घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। हत्या के कुछ घंटों बाद गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस वारदात की जिम्मेदारी ली। चंडीगढ़ में मेडिकल शॉप फायरिंग मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में शख्स खुद का नाम गोल्डी ढिल्लों बता रहा है। ऑडियो में कहा गया जो भी लॉरेंस बिश्नोई को पैसे देगा या मदद करेगा हम उसका इलाज करेंगे। वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए कहा मैं गोल्डी ढिल्लों और मेरा भाई राणा ढिल्लों सेक्टर 11 में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं। हमने जिन्हें भी कॉल की है अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम उनके दिमाग में गोली मारेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कुमार मेडिकल में चाहे कोई काम भी करता हो अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें