फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पीजीआई में कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की 24 घंटे की हड़ताल शुरू, इमरजेंसी व ट्रॉमा सेवाओं को प्राथमिकता

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 30 Dec 2025 01:32 PM IST

पीजीआई में मंगलवार को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की 24 घंटे की हड़ताल शुरू हो गई है, जो सुबह 6 बजे से बुधवार की सुबह 6 बजे तक चलेगी। पीजीआई प्रशासन ने करीब 1200 नियमित कर्मचारियों के बल पर 4 हजार से अधिक कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की ड्यूटी संभालने की योजना बनाई है। मरीज सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए अस्पताल को हार्ड कंटिंजेंसी रूटीन पर चलाने का फैसला किया गया है। पीजीआई में 46 दिनों से जारी आंदोलन में कोई समाधान न निकलने के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने धरना-बंद का ऐलान किया है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुबह 6 बजे से अगले 24 घंटे तक इमरजेंसी और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए नियमित हॉस्पिटल अटेंडेंट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहायक कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं और इस अवधि में सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें