फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ: ਪੰਜਾਬ ਵੱਲ ਬੁਰੀ ਨਜ਼ਰ ਨਾਲ ਦੇਖਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਜਵਾਬ

Sat, 09 May 2026 03:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सीएम भगवंत मान ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पंजाब को बुरी नजर से देखेगा तो पंजाबी उसका डटकर जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में पंजाब और पंजाबी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि कारगिल से लेकर जैसलमेर तक पंजाबी जवान सीना तानकर देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब दुश्मन की पहली गोली चलती है तो सबसे पहले पंजाबी जवान ही उसका सामना करने के लिए आगे खड़े दिखाई देते हैं। ऐसे में पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाना गलत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पंजाबियों को देशभक्ति का प्रमाण पत्र देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पंजाब कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें बंद करनी चाहिए, वरना पंजाब के लोग मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब आपसी भाईचारे और देशभक्ति की धरती है तथा यहां के लोग हर चुनौती का मजबूती से सामना करना जानते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें