फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साका ननकाना साहिब के शहीदों को श्रद्धांजलि, अकाल तख्त की स्वतंत्रता बहाल करने का आह्वान

सिख सद्भावना दल और विभिन्न किसान संगठनों की ओर से शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब में साका ननकाना साहिब के शहीदों की याद में विशेष अरदास समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जपुजी साहिब और आनंद साहिब के पाठ के उपरांत पंथक एकता और गुरु घरों की मर्यादा की बहाली के लिए अरदास की गई। समारोह को संबोधित करते हुए भाई बलदेव सिंह वडाला ने कहा कि गुरु घरों के प्रबंधन में सरकारी दखल बढ़ रहा है, जिससे अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में निर्णय पंथक परंपराओं के बजाय राजनीतिक दबाव में लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त की वास्तविक स्वतंत्रता पंथक गुणों और योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया से ही बहाल हो सकती है। साथ ही सभी पंथक धड़ों से निजी स्वार्थ त्यागकर एकजुट होने का आह्वान किया। समागम में बड़ी संख्या में संगत और किसान नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें