फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं- गैस एजेंसी मालिक

अजनाला में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं- गैस एजेंसी मालिक अमृतसर जिले के अजनाला इलाके में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर गैस एजेंसी के मालिक बिक्रमजीत सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास गैस सिलेंडरों की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है और लोगों को बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है। बिक्रमजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा गैस की कमी को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जिसके कारण लोग एजेंसी के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का पैनिक माहौल बनाने से न केवल लोगों को परेशानी होती है बल्कि गैस सप्लाई सिस्टम भी प्रभावित होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर भीड़ लगाने की बजाय अपनी बुकिंग ऑनलाइन करवाएं। उन्होंने बताया कि जो भी ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें एक से दो दिन के भीतर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें