फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा अंब साहिब जमीन घोटाले पर एसजीपीसी का सख्त रूख

Nivedita Updated Sat, 04 Apr 2026 09:37 AM IST

मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन को कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से बेचने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सख्त रुख अपना लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि संगत की श्रद्धा और चढ़ावे से बनी गुरु-घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य सचिव ने खुलासा किया कि 7 सदस्यीय सब-कमेटी की जांच में सामने आया है कि गुरुद्वारा साहिब की कीमती जमीन को नियमों के खिलाफ बेहद कम कीमत पर बेचा गया। जांच में कुछ अधिकारियों की खरीदारों के साथ मिलीभगत भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही सचिव प्रताप सिंह को निलंबित किया जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें