फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Punjab: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 12:45 AM IST

अमृतसर में गुरु नगरी के संस्थापक चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्री हरिमंदिर साहिब में लाखों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान कर इलाही गुरबाणी को श्रवण किया। बड़ी संख्या में संगत ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की। प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही माथा टेकने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में आयोजित गुरमत समागम में एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, एसजीपीसी के महासचिव रजिंदर सिंह मेहता शामिल हुए और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें