पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में तनाव और युद्ध की स्थिति व बढ़ते बम धमाकों और गोलीबारी के कारण जम्मू कश्मीर के पुंछ इलके में वहां रहने वाले सिख परिवारों को मौत का खतरा सता रहा है। घायलों का इलाज करवाने पुंछ से अमृतसर एक निजी अस्पताल में पहुंचे मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुंछ हमले में कई लोग घायल हैं, वहीं कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। जिसके चलते लोग अब अपनी सुरक्षा को देखते हुए पुंछ से मैदानी इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं। बढ़ी संख्या में लोग पुंछ छोड़ कर जम्मू में आ गए है।