फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी-वाघा बॉर्डर से ‘संडे ऑन साइकिल’ का राष्ट्रीय संदेश

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Jan 2026 05:16 PM IST

अटारी–वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम ने फिटनेस, लोकतंत्र और देशभक्ति का मजबूत संदेश दिया। सीमा क्षेत्र से साइकिल रैली की शुरुआत राष्ट्रीय एकता और संकल्प का प्रतीक बनी। इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट अब केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि देशव्यापी जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग फिट रहने का सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी माध्यम है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में फिटनेस के साथ-साथ मतदान जागरूकता पर भी जोर दिया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), बीएसएफ के जवानों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि फिट भारत ही विकसित भारत की नींव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें