फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब की पार्किंग के पास महिंद्रा थार में लगी भीषण आग

अमृतसर में सचखंड श्री दरबार साहिब की पार्किंग के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिंद्रा थार कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ ही समय में कार लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवार श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए आया हुआ था और सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत करवाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वे अपनी गाड़ी में परिवार सहित पार्किंग की ओर आ रहे थे कि अचानक महिंद्रा थार में आग लग गई। गाड़ी में मौजूद परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें