पंजाब के 20 जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल होगी। डीजीपी रेलवे शशि प्रभा ने अमृतसर में मॉक ड्रिल को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आम दिनों की तरह ही लोगों के कामकाज होते रहेंगे। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत अमृतसर के डीएवी स्कूल हाथी गेट में जागरूकता सेमिनार में डीजीपी रेलवे शशि प्रभा व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे थे।