फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: भाई तारा सिंह की 300वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित खालसाई मार्च 9 मार्च से शुरू

सिख पंथ की महान शख्सियत भाई तारा सिंह वां की 300वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने घोषणा की है कि 9 मार्च को सुबह 9 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से एक विशाल ‘खालसाई मार्च’ निकाला जाएगा। इस मार्च का शीर्षक “गुरसिखा इको प्यारु गुर मिता पुतां भाईआं” रखा गया है। यह मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू होगा। पहले दिन (9 मार्च) यह मार्च अमृतसर के विभिन्न बाजारों, खालसा कॉलेज और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से होते हुए रात का विश्राम गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में करेगा। दूसरे दिन (10 मार्च) झबाल, पंजवड़ और भिखीपिंड से गुजरते हुए रात का ठहराव पाहु पिंड (बाबा दीप सिंह जी का जन्म स्थान) में होगा। 11 मार्च को यह मार्च विभिन्न गांवों से गुजरते हुए भाई तारा सिंह के गांव अवान (तरनतारन) पहुंचकर संपन्न होगा। जत्थेदार गड़गज्ज ने बताया कि इस मार्च का उद्देश्य युवाओं को सिख इतिहास और गुरमत सिद्धांतों से जोड़ना है। उन्होंने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि 11 से 14 मार्च तक गांव वां में बड़े धार्मिक समागम होंगे, जिनमें प्रसिद्ध रागी और ढाडी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन और वारों के माध्यम से निहाल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें