फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन की ओर से अमृतसर में राधा-कृष्ण संग मनाई गई होली, श्रद्धालुओं ने उड़ाए रंग

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) की ओर से अमृतसर में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जहां श्रद्धालु भजनों और कीर्तन की धुन पर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में फूलों और गुलाल से होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयकारों के साथ एक-दूसरे पर रंग उड़ाए। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस्कॉन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और समरसता का प्रतीक है। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें