फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में 30 बेड के जेल वार्ड का उद्घाटन

गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में जेल विभाग की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 30 बेड वाले नए जेल वार्ड की शुरुआत की गई। पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर नवनिर्मित वार्ड का उद्घाटन किया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि नए वार्ड के शुरू होने से जेलों से इलाज के लिए आने वाले कैदी मरीजों को अधिक व्यवस्थित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वार्ड में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा। जरूरत के अनुसार मरीजों को अस्पताल की ओर से दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। वार्ड की सुरक्षा के लिए करीब 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वार्ड के अंदर के अलावा बाहर के कॉरिडोर और आसपास के हिस्से को भी कैमरों से कवर किया गया है। निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय और अमृतसर सेंट्रल जेल के कंट्रोल रूम से भी इन कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जा सकेगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वार्ड में तीन अतिरिक्त गेट लगाए गए हैं, जिन्हें केवल अधिकृत जेल या पुलिस कर्मचारी ही खोल सकेंगे। फिलहाल वार्ड की सुरक्षा के लिए एक समय में आठ पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक नए वार्ड से कैदी मरीजों के इलाज के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें