फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान युद्ध का असर अब गुरुघर के सिरोपों पर भी, केमिकल सप्लाई रुकने से संकट

Nivedita Updated Mon, 30 Mar 2026 03:37 PM IST

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में रोजाना लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय हालात का असर गुरुघरों में दिए जाने वाले सिरोपों (सम्मान स्वरूप भेंट किए जाने वाले वस्त्र) की सप्लाई पर भी देखने को मिल रहा है। सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ने बताया कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाते हैं, जिसके बाद संगत को गुरु की बख्शीश के रूप में सिरोपा भेंट किया जाता है। सिर्फ दरबार साहिब ही नहीं, बल्कि एसजीपीसी के अधीन आने वाले अन्य गुरुद्वारों के लिए भी सिरोपों की सप्लाई यहीं से होती है। उन्होंने जानकारी दी कि साल के अंत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक फर्म को 1 लाख मीटर कपड़े का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन अब तक केवल 19 हजार मीटर कपड़ा ही मिल पाया है। फर्म के अनुसार, सिरोपा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला विशेष केमिकल ईरान से आता है, जिसकी सप्लाई युद्ध के कारण फिलहाल बंद हो गई है। मैनेजर ने स्पष्ट किया कि लंगर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आमद पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन सिरोपों की कमी एक चुनौती बन गई है। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि उपलब्ध स्टॉक के जरिए संगत को सिरोपा देने की परंपरा लगातार जारी रखी जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें