फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी राजदूत ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

फ्रांसीसी राजदूत थिएरी माथु ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। राजदूत को श्री हरिमंदिर साहिब का माॅडल, लोई व धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करते समय उन्होंने गुरबाणी कीर्तन सुना। इस अवसर पर राजदूत थिरी माथु ने कहा कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर आकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने शिरोमणि कमेटी से मिले सम्मान के लिए पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी रणधीर सिंह, जतिंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह व अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें