फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दिशा समिति की बैठक, सफाई-शिक्षा व कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

शहर के रणजीत एवेन्यू स्थित कार्यालय में सांसद गुरजीत सिंह औजला की अध्यक्षता में दिशा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशना रहा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद औजला ने कहा कि अमृतसर शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था है। कई इलाकों में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी से संबंधित शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा डंप हटाने और कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया जारी है, जिस पर नगर निगम और जिला प्रशासन निगरानी रखे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें