फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB कस्टडी में BSF जवान की मौत, अमृतसर में पोस्टमार्टम; मां ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान जसविंदर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को अमृतसर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतक जसविंदर सिंह जम्मू के न्यू दीवानगढ़ गांव का निवासी था और बीएसएफ की 42वीं बटालियन में तैनात था। परिजनों के अनुसार, 3 मार्च को एनसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। मृतक की मां गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को हिरासत में प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। परिवार का कहना है कि गुरुवार देर रात उन्हें फोन कर जसविंदर की मौत की सूचना दी गई, जबकि इससे पहले केवल उसके बीमार होने की बात कही गई थी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला एनसीबी से जुड़ा है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। प्रशासन के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें