फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जोनल सिखलाई कार्यशाला शुरू

अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जोनल सिखलाई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने भाजपा की नीतियों और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्वेत मलिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की भावना को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें