फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी में थाना सुल्तानविंड में छबील सेवा, राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा जल

अमृतसर में लगातार बढ़ रही गर्मी और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सामाजिक सेवा का सराहनीय प्रयास किया गया। 26 मई को थाना सुल्तानविंड की ओर से थाना परिसर के बाहर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई, जहां राहगीरों और वाहन चालकों को मीठा जल वितरित किया गया। इस अवसर पर विशालजीत सिंह, प्रीतइंदर सिंह, मोहित कुमार सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं लोगों को मीठा जल पिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस हमेशा जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और सामाजिक भलाई से जुड़े कार्यों में लगातार अपनी भागीदारी निभाती रहेगी। छबील के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की और पंजाब पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच पुलिस की इस सेवा भावना को लोगों ने मानवीय पहल बताते हुए स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें