फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ई-रिक्शा यूनियन ने दी चक्का जाम की चेतावनी

अमृतसर में ई-रिक्शा यूनियन से जुड़े रिक्शा मालिकों और पदाधिकारियों ने उनके साथी को पुलिस द्वारा तंग करने का आरोप लगाया है। इस बाबत यह लोग प्रधान बलविंदर सिंह नागी, महासचिव प्रिंस मोहकमपुरा, प्रीतपाल सिंह, सतनाम सिंह और राजा थाना बी डिवीजन पहुंचे और एसएचओ को सारी बात बताई। प्रधान बलविंदर सिंह नागी, महासचिव प्रिंस मोहकमपुरा ने बताया कि उनके एक साथी रिक्शा मालिक ने आगे किराये पर रिक्शा दिया था। चालक दो सवारियां लेकर जा रहा था, इसी बीच एक ने दूसरे का मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने रिक्शा मालिक को बुलाया और उसने आगे चालक को पकड़वा दिया, जबकि चोरी करने वाले का भी घर-पता बता दिया। लेकिन अब पुलिस मालिक पर ही पर्चा दर्ज करने की धमकी दे रही है। नागी ने बताया कि हालांकि पुलिस के साथ उन लोगों का करार हुआ है कि ऐसी स्थिति में मालिक दोषी के बारे में पुलिस को जानकारी देंगे, नतीजतन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन अब पुलिस रिक्शा मालिक को तंग कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें