खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर लगा नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) एक वर्ष के लिए और बढ़ाने के फैसले पर उसके पिता का गुस्सा फूट पड़ा है। अमृतपाल के पिता व अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता तरसेम सिंह ने कहा कि यदि अमृतपाल को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी।