फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब से निकला गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन

श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की खुशियों के बीच श्री अकाल तख्त साहिब से भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। ‘धन-धन श्री गुरु रामदास जी, जिन सिरिया तिन सवारिया’ के जयकारों के साथ निकले नगर कीर्तन में संगतों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण गुरबाणी और गुरु साहिब के जयकारों से भक्तिमय हो गया। पांच प्यारों की अगुवाई में खालसाई शान के साथ सजाए गए नगर कीर्तन के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विभिन्न स्थानों पर संगतों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया और गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं और सरबत के भले की अरदास की। नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से संगतें अमृतसर पहुंचीं। गुरु नगरी में प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संगतों ने गुरु रामदास जी के चरणों में शीश झुकाकर आभार व्यक्त किया और इस पावन अवसर पर गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें