फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 13 वर्षीय अमृतधारी बच्चे की पेड़ गिरने से मौत , श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए आया था

Nivedita Updated Tue, 23 Jun 2026 11:57 AM IST

श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए हरियाणा के सिरसा से अमृतसर पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर एक पुराना और विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 13 वर्षीय अमृतधारी सिख बालक राजप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सिरसा से 15 श्रद्धालुओं का जत्था देर रात करीब दो बजे अमृतसर पहुंचा था। सभी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन के बाहर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की नि:शुल्क बस सेवा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के बाहर खड़ा कई दशक पुराना पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में राजप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी के एएसआई बगीचा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही श्री दरबार साहिब के प्रबंधक बिक्रमजीत सिंह सहित एसजीपीसी के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। परिजनों ने बताया कि राजप्रीत सिंह ने कम उम्र में ही अमृत छक लिया था और गुरसिख जीवन व्यतीत कर रहा था। वह नियमित रूप से गुरबाणी का पाठ करता था और सिख मर्यादा का पालन करता था। उसके असमय निधन से परिवार गहरे सदमे में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें