फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में युवक को मारी गोली, घायल

Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 09:24 AM IST

अमृतसर के गेट हकीमा क्षेत्र के बी ब्लॉक में टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय युवक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने दो युवकों नीतिश और गोश पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, अमित का जन्मदिन था और घर में केक काटने के बाद वह अपने साथियों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। आरोप है कि कुछ समय पहले बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने मौके पर ही शांत करवा दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और कथित तौर पर अमित पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल बरामद किया है। घायल युवक के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें