फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित मुद्दे पर मायावती ने बीजेपी को घेरा समेत सुबह की दस बड़ी खबरें

Mon, 09 Apr 2018 08:46 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
दलितों के यहां खाना खाने को लेकर मायावती ने बीजेपी को घेरा, कहा गांव में घुसने नहीं देंगे दलित,  दलित बहुल गांवों में एक रात गुजारने की बात को बताया बीजेपी का पाखंड
दलित मुद्दे पर मायावती ने बीजेपी को घेरा
2
उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने खुद पर लगे रेप के आरोपों को बताया निराधार, महिला ने विधायक पर लगाए हैं गैगरेप के आरोप
रेप के आरोपी विधायक ने खुद को बताया निर्दोष
3
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव पर मेहरबान हुए सीएम योगी , पचास लाख के इनाम के साथ मिलेगा राजपत्रित अधिकारी का दर्जा
स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव को सीएम का तोहफा
4
इलाहाबाद में सगे ताऊ ने अपने भतीजे और दो भतीजियों को जिंदा जलाया, मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है आरोपी
इलाहाबाद में सनकी ताऊ की करतूत
5
गाजियाबाद में पत्रकार पर बदमाशों ने बरसाई गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने आपसी रंजिश का जताया शक
गाजियाबाद में पत्रकार पर हमला
 6
मथुरा में चेकिंग के दौरान पुलिस और हलवाई के बीच खींचतान के बीच हलवाई के बेटे पर गिरा खौतला तेल, थाने पहुंच लोगों ने किया हंगामा
हलवाई और पुलिस की कहासुनी के बीच हादसा
7
चंदौली में कैश वैन से 38 लाख रुपये गायब, रहस्यमय तरीके से गायब हुआ पैसा, गार्ड और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
चंदौली में कैश वैन से 38 लाख रुपये गायब
8
इलाबाद में संगम पर नहाने गए एयरफोर्स के चार जवान डूबे, एक की मौत, दो बचाए गए, एक जवान अभी भी लापता
संगम पर नहाने गए चार जवान डूबे, 1 की मौत
9
कांग्रेस का देशव्यापी अनशन, सोमवार को राहुल गांधी राजघाट पर रखेंगे एक दिन का उपवास,
एक दिन के उपवास पर कांग्रेस
10
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के  पांचवे दिन भारत  की झोली में गिरे गोल्ड और सिल्वर, प्रदीप ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, जीतू राय ने शूटिंग में सोने पर लगाया निशाना
CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में प्रदीप ने जीता सिल्वर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें