फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू जी घोटाले के सभी आरोपी बरी समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

Thu, 21 Dec 2017 01:05 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
देश के सबसे बड़े एक लाख छियत्तर हजार करोड़ रुपये के टू जी घोटाले में अदालत का चौंकाने वाला फैसला, सीबीआई कोर्ट ने ए राजा, कनिमोझी समेत सभी 17 आरोपियों को किया बरी
टू जी घोटाले के सभी 17 आरोपी बरी

2.
शुक्रवार को तीन तलाक पर लोकसभा में पेश होगा बिल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कानून बनाने के लिए, तीन साल की कैद और जुर्माने का है प्रावधान
ट्रिपल तलाक पर सरकार की सख्ती

3.
यूपी में अपराधियों के सामने हांफती पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पर सेल्फी लेने पर लगाई सख्त पाबंदी
सीएम आवास के पास ली सेल्फी तो मिलेगी सजा

4.
बिहार में खनन नीति के खिलाफ आरजेडी उतरी सड़कों पर, पार्टी नेता तेजस्वी और तेजप्रताप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रोकी ट्रेनें
बिहार में बालू नीति के विरोध में लालू परिवार

5.
हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद,घर में घुसकर  मां-बेटे की लाठी-डंडों से की पिटाई, आरोपियों में एक पुलिसकर्मी के भी होने का शक
फतेहाबाद में घर में घुसकर पिटाई   

6.
बिहार की सासामुसा शुगर मिल में ब्वॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत,कई घायल, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक, ओवर हीटिंग की वजह से हुआ ब्लास्ट
चीनी मिल का ब्वॉयलर फटा

7.
उत्तर प्रदेश में कोहरे ने लगाया गाडियों की रफ्तार पर ब्रेक, वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से एक के बाद एक आपस में भिड़ीं गाड़ियां
वाराणसी में आपस में भिड़ीं कई गाड़ियां

8.
मालदीव में एक अखबार के संपादकीय में भारत को बताया गया देश का सबसे बड़ा दुश्मन, प्रधानमंत्री मोदी को कहा मुस्लिम विरोधी
मालदीव में छपा भारत विरोधी आर्टिकल

9.
अमर उजाला टीवी पर जानिए कैसे टिकट गुम हो जाने पर भी रेलवे नियम के मुताबिक ट्रेन में किया जा सकता है सफर
रेलवे टिकट गुम हो गई तो ना लें टेंशऩ

10.
ब्रांडिंग के मामले में अब विराट ने बॉलीवुड के बादशाह को पछाड़ा, 143 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू के साथ बने नंबर वन , शाहरुख नबंर दो पर लुढ़के
विराट बने ‘बादशाह’
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें