फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रही बॉलीवुड की ‘चांदनी’ समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

Sun, 25 Feb 2018 01:07 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
54 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से हुआ श्रीदेवी का निधन, शोक में डूबा हिंदुस्तान
नहीं रही बॉलीवुड की ‘चांदनी’
2
अमर उजाला टीवी पर देखिए श्रीदेवी का आखिरी वीडियो, शादी समारोह में शामिल होने गई थीं दुबई
हंसते-हंसते दुनिया को कहा अलविदा
3
प्रधानमंत्री ने मन की बात में की विज्ञान के अहमियत की बात, डॉ सीवी रमन से लेकर जगदीश चंद्र बोस का दिया उदाहरण, देश को महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी याद दिलाई
पीएम ने याद दिलाई आधी आबादी की अहमियत
4
रद्द किए गए नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट, पीएनबी के डायरेक्टर और एमडी से सीबीआई कर रही है पूछताछ
मामा-भांजे को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
5
एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या की विवादित जमीन पर फिर दिया विवादित बयान, कहा- विवादित जमीन पर बाबरी मस्जिद का दावा कभी नहीं छोड़ेंगे।
ओवैसी ने फिर गाया बाबरी मस्जिद का राग
6
अगले सेशन से कम हो सकता है स्कूली बच्चों का सिलेबस, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया इशारा, देश में शिक्षकों की गुणवत्ता पर भी जताई चिंता
कम होगा स्कूल बैग का वजन
7
मेरठ में RSS का सबसे बड़ा महासमागम, 3 लाख से ज्यादा लोगों नो हिस्सा लेने के लिए किया पंजीकरण, 2019 के आम चुनावों पर है नजर
2019 लोकसभा चुनाव पर RSS की नजर
8
चयनित शिक्षामित्रों को नियुक्ति देने का आदेश, 16,848 सहायक अध्यापकों को मिलेगी राहत
शिक्षामित्रों की नियुक्ति का आदेश
9
अफगानिस्तान के काबुल समेत 4 जगहों पर बम धमाके, 20 सैनिकों समेत 25 की मौत, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी
बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान
10
ग्रेग चैपल को टीम का कोच बनाने से पहले सुनील गावस्कर ने गांगुली को चेताया था, गांगुली ने अपनी आत्मकथा ‘अ सेंचुरी इज नॉट इनअफ' में किया बड़ा खुलासा
आत्मकथा में गांगुली ने किए कई खुलासे
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें