फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से साल के पहले दिन का स्वागत समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 01 Jan 2018 12:57 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
घने कोहरे से हुए नए साल का स्वागत, दिल्ली सहित एनसीआर में जीरो विजिबिलिटी, 56 ट्रेने और 20 उड़ाने लेट, प्रदूषण बढ़ने की आशंका
घने कोहरे से साल के पहले दिन का स्वागत

2
पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप पर पठानकोट जैसा आतंकी हमला, दो आतंकी ढेर, पांच जवान शहीद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा बेकार नहीं जाएगा जवानों का बलिदान
जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार: राजनाथ सिंह
 
3
मोदी केबिनेट में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का विवादास्पद बयान, कहा मूंछ और पूंछ में जितना अंतर उतना ही अंतर नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता में
केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल
 
4
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां ने थामा कमल का दामन, बीजेपी ने किया स्वागत
इशरत जहां  बीजेपी में शामिल
 
5
यूपी में बीएसपी लीडर शेहला ताहिर की बढ़ीं मुश्किलें, निकाय चुनावों में जीत के बाद निकली रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का आरोप, चल सकता है देशद्रोह का मुकदमा
बीएसपी नेता पर देशद्रोह का मुकदमा!

6
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का पहला ट्राफ्ट जारी, 1.9 करोड़ लोगों को ही माना गया भारत का नागरिक, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी सुरक्षाबल तैनात
असम में सिर्फ 1.9 करोड़ ही भारतीय!

7
नए साल के संदेश में उत्तर कोरिया के सिरफिरे तानाशाह किम जोंग की धमकी, कहा, मेरी टेबल पर ही लगा है परमाणु मिसाइल का बटन
किम जोंग की नए साल पर धमकी

8
2018 की शुरुआत में ही व्हाट्सअप हुआ डाउन, एक ही समय में ढेरों संदेश भेजने की वजह से हुआ कुछ वक्त के लिए व्हाट्सअप ने काम करना किया बंद
कुछ घंटे डाउन रहा  WhatsApp

9
देशभर में नए साल की धूम, लोगों ने किया नये साल का स्वागत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश वासियों को दी ढेरों शुभकामनाएं
नया साल मुबारक हो

10.
साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, कप्तान कोहली ने लगाई दहाड़, बोले, साल 2013 जैसी नहीं है टीम, बस पांच जनवरी आने दो
अफ्रीका में कप्तान कोहली की दहाड़
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें