फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 01 Jan 2018 11:30 AM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
कश्मीर में सीआरपीएफ कैंप पर जैश-ए-मौहम्मद के आतंकियों का देर रात 2 बजे धावा, हमले में पांच जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला
2.
नए साल पर कोहरे की दस्त, फैजाबाद में सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बिना बुलेटप्रूफ गाड़ी से पहुंचे सिद्धार्थनगर
सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
3.
साल 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह बने यूपी के नए डीजीपी, 3 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार... मायावती गेस्ट हाउस कांड के दौरान लखनऊ के एसएसपी थे ओपी सिंह
यूपी के नए ‘मुखिया’
4.
शामली में सभासद के बेटे से लूट कर भागे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
शामली में सभासद के बेटे से लूट
5.
अमर उजाला टीवी पर देखिए, एक्सकलूसिव तस्वीरें, देश दुनिया में कैसे मनाया गया नया साल
हैप्पी न्यू ईयर 2018
6.
यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा शिक्षकों के लिए बनेंगी कंप्लेन सेल....वेतन, प्रमोशन ,स्थानांतरण और उत्पीड़न सहित अन्य मामलों होंगे दूर
शिक्षकों के ‘अच्छे दिन’
7.
लखनऊ में अखाड़ा परिषद के संतों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बैठक, इलाहाबाद में होनेवाले माघ मेला पर हुई चर्चा, संतों के सुझाव पर अमल करेगी सरकार
लखनऊ में सीएम योगी की संतों के साथ बैठक
8.
नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन के लिए अब क्षय रोग विभाग की अनुमति जरूरी... नर्सिंग होम को क्षय रोग विभाग के निश्चय पोर्टल पर कराना होगा नाम दर्ज, नहीं तो होगा पंजीकरण रद्द
‘निश्चय’ में नाम नहीं तो रद्द होगा लाइसेंस
9.
नोएडा में बिल्डर्स के खिलाफ हंगामेदार प्रदर्शन, घर के लिए पूरे पैसे देने के बाद भी इंतजार करते-करते अब फ्लैट खरीदारों का सब्र टूटने
नोएडा में बिल्डर्स के खिलाफ प्रदर्शन
10.
साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, कप्तान कोहली ने लगाई दहाड़, बोले, साल 2013 जैसी नहीं है टीम, बस पांच जनवरी आने दो
अफ्रीका में कप्तान कोहली की दहाड़

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें