फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने लखनऊ से फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

Sun, 04 Feb 2018 08:59 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com 1. 
बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी शुरू की इसी साल लोक सभा चुनाव की तैयारी, लखनऊ में गुलाम नबी आजाद ने कार्यकर्ताओं को दिए तैयारी के निर्देश, कहा - नवंबर में हो सकते हैं आम चुनाव 
कांग्रेस ने लखनऊ से फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल

2.
चार साल की गैरहाजिरी के बाद नौकरी में लौटे आईपीएस अफसर दावा शेरपा की गोरखपुर में तैनाती पर बवाल, लोकसभा उपचुनाव से पहले मिली जिम्मेदारी पर यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने जताया सख्त ऐतराज
गोरखपुर में दावा शेरपा की तैनाती पर बवाल

3.
यूपी पुलिस में 1426 पदों पर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा निरस्त, लेकिन शिक्षकों के ढाई हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होंगे विज्ञापन
यूपी में बेरोजगारों के अच्छे दिन आने बाकी

4.
फूलपुर औऱ गोरखपुर लोकसभा उप चुनावों से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों की धरपकड़ जारी, 72 घंटे में 23 एनकाउंटर, तीन बदमाश ढेर, 34 गिरफ्तार
तीन दिन में 23 एनकाउंटर, तीन बदमाश ढेर

5. 
इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को सौगात दे सकते हैं रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी, पांच साल के लिए इंटरनेट होगा फ्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हो सकता है ऐलान
यूपी के लोगों को मिलेगा फ्री इंटरनेट? 6. 
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चंपत राय ने प्रवीण तोगड़िया की मंदिर को लेकर कानून बनाने की मांग का किया समर्थन, कहा सालों से लटका है कोर्ट में मामला संसद बनाए इस पर कानून
तोगड़िया की मांग को विहिप का समर्थन  7.
राममंदिर विरोधियों को पाकिस्तान भेजने के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिजवी के बयान पर भड़के आजम खान, कहा भेजना है तो भेजो अमेरिका
रिजवी के बयान पर भड़के आजम खान 8.
महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति-जनजाति के हजारों कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के जरिए पाई नौकरी, राज्य स्तरीय जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा
महाराष्ट्र में हजारों “दलितों” की नौकरी पर खतरा

9. 
अंडर 19 वर्ल्डकप जीतने वाले ब्वॉयज इन ब्लू पर बीसीसीआई और राज्य सरकारों ने की इनामों की बरसात, कोच राहुल द्रविड और सपोर्टिंग स्टाफ को भी मिलेंगी लाखों की नकद रकम
ब्वॉयज इन ब्लू पर तोहफों की बरसात 10.
और, भारतीय सेना के ऐतराज के बाद नीरज पांडे की फिल्म अय्यारी की रिलीज पर संकट, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुंचा मामला, अमर उजाला टीवी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
रक्षा मंत्री तक पहुंचा ‘अय्यारी’ का मामला

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें