फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF कैंप पर आतंकी हमला टला समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

Mon, 12 Feb 2018 01:02 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
श्रीनगर में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर पर हमले की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा
CRPF कैंप पर आतंकी हमला टला
 
2.
मोहन भागवत के सेना वाले बयान को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताया शर्मनाक, कहा, ये बयान देश पर जान देने वालों का है अपमान
भागवत के बयान को राहुल ने बताया शर्मनाक
 
 3.
मोहन भागवत के बयान पर RSS की सफाई, कहा, आम लोगों को सैनिक बनाने में लग जाते छह महीने, लेकिन सेना ट्रेनिंग दे तो तीन दिन में स्वयंसेवक बन जाएगा सैनिक
 भागवत के बयान पर आरएसएस की सफाई
 
 4.
अयोध्या में मंदिर बनाने का समर्थन करने  वाले नदवी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बर्खास्त होने पर बोले- AIMPLB में चल रही तानाशाही
राम मंदिर का समर्थन करने पर नदवी बर्खास्त
 
 5.
पश्चिम एशिया के तीन देशों की यात्रा पर पीएम मोदी ने ओमान के मस्कट में किए 300 साल पुराने शिव मंदिर के दर्शन, सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद का भी दौरा
ओमान दौरे पर पीएम मोदी
 
6.
मॉस्को में हुआ बड़ा विमान हादसा, छह क्रू मेंबर समेत 71 लोगों की मौत, टेक ऑफ के सात मिनट बाद ही विमान गिर गया जमीन पर
रूस में विमान बना 71 के लिए आखिरी सफर

7.
कानपुर में हरियाणवी डांसर और बिग बॉस प्रतिभागी सपना चौधरी के शो में मचा हुड़दंग, बीच में ही छोड़ना पड़ा सपना को शो, भीड़ पर सपना से बदतमीजी का आरोप
 कानपुर में सपना चौधरी के साथ बदतमीजी
 
8.
अलीगढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती को किया निर्वस्त्र, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
शर्म करो, शर्म
 
9.
बेहतर इलाज के लिए बन रहा भारत पसंदीदा देश, गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016 में 2 लाख मरीजों में से 1678 मरीज रहे पाकिस्तानी
बढ़ रहा देश में मेडिकल टूरिज्म
 
10.
'अवध में अय्यारी' कार्यक्रम के दौरान अय्यारी स्टार कास्ट और नामी गायकों संग झूमा लखनऊ, अमर उजाला रहा मीडिया पार्टनर
अवध को ‘अय्यारों’ का सलाम
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें