फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में VHP की तिरंगा यात्रा समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

Wed, 31 Jan 2018 07:05 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
कासगंज हिंसा के विरोध में आगरा में VHP ने निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा को मंजूरी देने की वजह से पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल
आगरा में VHP की तिरंगा यात्रा
2
कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के वक्त युवक की हत्या का मुख्यारोपी सलीम गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार
पकड़ा गया कासगंज हिंसा का आरोपी
3
बाराबंकी में शादी की सालगिराह के एक दिन पहले ही पति ने पत्नी को मारी गोली, मतृका के घरवालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
बाराबंकी में पत्नी की गोली मारकर की हत्या
4
लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र पर चाकूओं से वार करने के मामले में आरोपी छात्रा की अंतरिम जमानत 7 फरवरी तक बढ़ी, फॉरेंसिक रिपोर्ट तय करेगी आगे की जांच का एंगल
ब्राइटलैंड स्कूल चाकूकांड की आरोपी को जमानत
5
शामली में बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, दो को पैर में लगी गोली
शामली में पुलिस ने पकड़े तीन कुख्यात
6
यूपी में ताबड़तोड़ हो रही डकैतियों की छानबीन के लिए राजस्थान गई यूपी पुलिस की टीम को मिली बड़ी सफलता, झुंझुनूं कोर्ट के सामने घेराबंदी कर बदमाशों के तीन रिश्तेदारों को दबोचा
ताबड़तोड़ डकैतियों के मामले में पहली सफलता
7
उत्तर पूर्वी राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, शिलॉन्ग में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- अगर सत्ता में आए तो जीएसटी को आसान बनाएंगे
राहुल गांधी ने नॉर्थ ईस्ट चुनावों के लिए कसी कमर
8
अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत ऊत्तर भारत में भूकंप के झटके, पाकिस्तान में एक की मौत 11 घायल
भारत समेत तीन देशों में भूकंप के झटके
9
दुश्मनों को चकमा देने में माहिर सबमरीन करंज भारतीय नौसेना में शामिल, मेक इन इंडिया के तहत देश में ही बनी है सबमरीन
नौसेना की ताकत बढ़ाएगा ‘करंज’
10
2-1 से टेस्ट सीरिज गंवाने के बाद गुरुवार से वनडे में दमखम दिखाने उतरेगी टीम इंडिया, डरबन में आजतक दक्षिण अफ्रीका से नहीं जीती है टीम इंडिया
वनडे में टेस्ट का हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें