ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
1.
शामली में लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव... ऊन बाईपास पर जाम लगाकर किया हंगामा... 17 आरोपी पुलिस की पकड़ में...
शामली बना सीरिया
2.
ट्रेन हादसे में मारे गए जुनैद के लिए बल्लभगढ़ में काली पट्टी बांधकर पूरे गांव ने मनाई ईद... सीट के लिए हुए झगड़े में सोलह साल के जुनैद को चाकू से गोदकर मारा डाला गया था...
बल्लभगढ़ में ‘काली’ ईद
3.
पूरे देश में रही ईद की धूम... ताजमहल में अता की गई ईद की नमाज... सुबह 10 बजे तक ताजमहल को कर दिया गया नमाजियों के लिए टिकट फ्री...
ईद पर ताज महल में फ्री एंट्री
4.
ईद पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी बीस साल पुरानी परम्परा... व्हाइट हाउस में बंद करा दी इफ्तार पार्टी... बोले, मेरे और अमेरिका की तरफ से सबको ईद मुबारक...
व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी बंद
5.
यूपी में मंगलवार को पूरे हो जाएंगे योगी सरकार के 100 दिन... प्रमुख सचिव समेत शासन के कई अहम पदों पर हो सकते हैं फेरबदल... योगी सरकार रख सकती है अपना रिपोर्ट कार्ड
योगी के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड
6.
गंगा सफाई को लेकर उमा भारती की बयानबाजी अब भी जारी, जमीनी हकीकत से दूर नमामि गंगे योजना पर उमा का दावा... 2018 तक गंगा को साफ करके दिखाएंगे...
सिर्फ बयानों से साफ होगी गंगा
7.
मुंबई की भायखला जेल में दंगा भड़काने... और दंगा करने के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ FIR... अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद है इंद्राणी...
जेल में बंद इंद्राणी पर FIR
8.
कोलंबिया में 4 मिनट में डूब गया 4 मंजिला टूरिस्ट जहाज... कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल ने दिया बयान... छह की मौत और 31 लोग हैं लापता... मेडेलिन से करीब 45 किलोमीटर दूर हुआ हादसा... नाव में सवार थे 150 लोग....
4 मिनट में 4 मंजिला जहाज डूबा
9.
फेसबुक पर सलमान खान को विराट कोहली ने पछाड़ा... ऑफिशियल पेज पर चार करोड़ के पार हुई फैन्स की तादात... सिर्फ पीएम मोदी ही हैं आगे...
भाईजान से आगे निकले कोहली
और
10.
हरियाणा की मानुषी चिल्लर बनीं मिस इंडिया 2017... अमर उजाला टीवी पर देखिए मानुषी के मिस इंडिया बनने की पूरी कहानी...
AUTV पर मिस इंडिया 2017