फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी बीजेपी नेता का बॉलीवुड पर सीधा हमला समेत यूपी की 10 बड़ी खबरें

Sat, 25 Nov 2017 06:54 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1 पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में सीधे कूदी बीजेपी, पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, विवादित अंश नहीं हटने तक नहीं रिलीज होने दी जाएगी पद्मावती
भोजपुरी बीजेपी नेता का बॉलीवुड पर सीधा हमला 2 कैमरे में कैद हुई यूपी के बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई, टोल पर पैसे नहीं दिए, मांगने पर यू पी पुलिस के सामने की जमकर पिटाई,
यूपी में हाईवे पर भाजपाइयों की गुंडई 3 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले वाराणसी में नाबालिग लड़की से साफ करवाया सामुदायिक शौचालय, शौचालय इंचार्ज ने कहा- सफाईकर्मी की बच्ची है
योगी के स्वागत में बच्ची से साफ कराया शौचालय 4 निकाय चुनाव को लेकर रैली में लखीमपुर में सीएम योगी ने गिनवाए बीजेपी के कामकाज, कहा- “45 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई, पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप”
लखीमपुर में योगी का ‘हल्ला बोल’ 5 निकाय चुनाव से पहले राज बब्बर ने खेला ‘अखलाक’ कार्ड, अलीगढ़ की चुनावी जनसभा में कहा- “कांग्रेस को वोट दो, कोई फ्रीज खोलकर नहीं देख सकता”
राज बब्बर ने खेला ‘अखलाक कार्ड’ 6 शाहजहांपुर में दिखी आलू किसनो की बेबसी, कोल्ड स्टोरेज का किराया नहीं चुका पाने पर कोल्ड स्टोरेज मालिक ने सड़क पर फेंका आलू, लूटने वालों में मची होड़
ऐसे बनेगा आलू से सोना? 7 यूपी में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, हापुड़ में तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, तो कन्नौज में नदी किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
यूपी में कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं? 8 नहीं रहा लखनऊ चिड़ियाघर की शान, बीमारी की वजह से 18 साल के व्हाइट टाइगर ‘आर्यन’ की मौत, दो शावकों को छोड़ गया पीछे
‘आर्यन’ की मौत से लखनऊ चिड़ियाघर में मातम 9 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चैंपियन खिलाड़ी झूलन गोस्वामी कैसे बनी  ‘नादिया एक्सप्रेस’, जन्मदिन पर देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
क्रिकेट की नादिया एक्सप्रेस 10 और, आखिरकार वाहवाही से ऊपर उठकर राजकुमार को मिला अवॉर्ड, 11वें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड में 'न्यूटन' के लिए बेस्ट अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित 
राजकुमार राव को ‘बेस्ट एक्टर’ अवार्ड

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें