फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के पास कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतरी समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Wed, 23 Aug 2017 08:01 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली



1.
यूपी में एक और बड़ा रेल हादसा... औरैया के पास डंपर से टकरा कर कैफियत एक्सप्रेस के इंजन समेत 10 डिब्बे पटरी से उतरे... 50 से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए...
औरैया के पास कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतरी
2.
यूपी में शिक्षामित्रों ने सरकार को दिया दोपहर तक का अल्टीमेटम... नहीं हुई थी सीएम योगी से मुलाकात... समान कार्य-समान वेतन की मांग पर अड़े शिक्षामित्र...
शिक्षामित्रों का योगी सरकार को अल्टीमेटम
3.
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 3-2 से खारिज किया तीन तलाक... मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी...
मौलवी और देवबंद ने कहा शरीयत में दखल बर्दाशत नहीं...
तो क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है शरीयत?
4.
बरली के नवाबगंज में दो बहनों पर छेड़खानी का विरोध करने पर फेंका गया तेजाब... बचाने में भाई भी झुलसे... सबकी हालत गंभीर... इलाज के लिए लखनऊ भेजे गए...
बरेली में दो बहनों पर फेंका तेजाब
5.
28 अगस्त को यूपी को मिलेंगे 2915 नए दरोगा... 2011 में भर्ती परीक्षा के बाद छह साल का लंबा इंतजार खत्म... सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने से हुई देरी...
यूपी की सुरक्षा में 2915 नए दरोगा
6.
आत्मघाती गेम ब्लू व्हेल पर केंद्र सरकार की सख्ती... खेलनेवाले और एडमिनिस्ट्रेटर पर होगी कार्रवाई... गूगल, फेसबुक और याहू से कोर्ट ने पूछा... गेम रोकने के लिए क्या कदम उठाए...
‘ब्लू व्हेल’ पर कसेगी नकेल
7.
पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई ने बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र... पिछले साल की गई थी राजदेव रंजन की हत्या...
शाहबुद्दीन पर कसा CBI ने शिकंजा
8.
ब्रिटेन की एक सरकारी रिपोर्ट से फिर हुआ पाकिस्तान का मुंह काला... रिपोर्ट में भारत के मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम के बताए गए 21 फर्जी नाम... और पाकिस्तान में दाऊद की तीन प्रॉपर्टी के पतों का भी जिक्र...
दाऊद पर फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान
9.
आतंकवादी गतिविधियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को लताड़ा... कहा, आतंकी पालने का खामियाजा बहुत कुछ खोकर चुकाना पड़ेगा...
पाकिस्तान को ट्रंप की लताड़
10.
पीवी सिंधु आसानी से विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची... दूसरे दौर में कोरिया की किम हयो मिन को 21-16, 21-14 से हराया...
पीवी सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें