फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सीएम की सुरक्षा में चूक समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

Sat, 30 Dec 2017 07:07 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
सोनभद्र में योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीएम के काफिले के आगे कूदा युवक, अवैध खनन को लेकर विधायक की करना चाहता था शिकायत
लखनऊ में सीएम की सुरक्षा में चूक

2
मेरठ में योगी के मंत्री सुरेश राणा ने बीजेपी सरकार का किया बखान, कहा गन्ना किसानों को आजादी के बाद पहली बार किया 25 हजार करोड़ का भुगतान
‘यूपी में गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा भुगतान’

3
लखनऊ में मदरसे में महापाप, काजी करता था लड़कियों का यौन शोषण, बंधक बनाकर रखी गईं 51 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया
लखनऊ में मदरसे में यौन शोषण
 
4
एक्सप्रेस वे पर फिर से कोहरे ने ढाया कहर, ट्रक से भिड़ी बस, एक के बाद एक लगी गाड़ियों की लंबी कतारें,
मथुरा में एक्सप्रेस वे पर हादसा

5
आगरा में आईडी कार्ड ना होने पर दिव्यांग को ताज महल के अंदर जाने से रोका गया, अमर उजाला के दखल के बाद दिव्यांग को मिली एंट्री
आगरा के ताज महल में दिव्यांग की NO ENTRY!

6
ड्रग्स के मकड़जाल में फंसे दिल्ली के चार बड़ा शिक्षण संस्थान, जेएनयू, डीयू और एमिटी के चार छात्र ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की कार्रवाई,
दिल्ली में नशे के जाल में फंसे नामी शिक्षण संस्थान

7
गुजरात में विभागों के बंटवारों से नाराज डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने नहीं संभाला विभागों का कामकाज, हार्दिक पटेल बोले ‘काका’ बीजेपी छोड़े तो मैं उनके साथ
गुजरात: नाराज नितिन पटेल को हार्दिक का ‘ऑफर’

8
राज्यसभा के लिए आम आदमी की तरफ से संजय सिंह का नाम फाइनल, दो नामों पर मंथन जारी, आप ने कुमार पर जताया अविश्वास
आप में ‘विश्वास’ नहीं

9
पहलवान प्रवीण राणा के साथ मारपीट मामले में सुशील कुमार पर मामला दर्ज, एफआईआर पर बोले सुशील कुमार इस तरह की चीजें खेल में नहीं होनी चाहिए
सुशील कुमार पर FIR

10
पद्मावती को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, नए नाम और कई बदलावों के साथ हो सकती है रिलीज, करणी सेना ने फिर दी हिंसा की धमकी
नए नाम से रिलीज होगी पद्मावती!

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें