फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रेप के आरोपी की आरती पर बवाल समेत शाम तक की 10 बड़ी खबरें

Tue, 06 Mar 2018 06:58 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
शाहजहांपुर में अधिकारियों का रेप के आरोपी की आरती करता वीडियो वायरल होने पर बवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद के जन्मदिन पर अधिकारी आरती उतारते कैमरे में कैद
शाहजहांपुर में रेप के आरोपी की आरती पर बवाल

2.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में ईद पर बोल गए बड़ी बात, कहा, मैं हिंदू हूं,  ईद नहीं मनाता और इसका है मुझे गर्व
सीएम योगी का ‘ईद’ पर बड़ा बयान

3.
नकली पायल बिछिया बांटने में नपे प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी, औरैया में 49 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी
नकली पायल बिछिया बांटने में नपे अधिकारी

4.
गोरखपुर उपचुनाव प्रचार में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसपी- बीएसपी को घेरा, कहा, सांप-छछुंदर जैसा दोनों पार्टियों का साथ, सारी डील अपनी भलाई के लिए, जनता से नहीं कोई लेना-देना
एसपी-बीएसपी का साथ सांप- छछुंदर जैसा- सीएम योगी
 
5.
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया अपने मंत्री नंद गोपाल नंदी का बचाव, कहा, राजनीति में शब्दों पर संयम बेहद जरूरी, नंदी ने कहा था मुलायम को कलयुग का ‘रावण’ तो मायावती को 'शूर्पणखा'
अपने मंत्री के बिगड़े बोल को संभालते दिखे डिप्टी सीएम

6.
सहारनपुर में रेलवे सेक्शन इंजीनियर को रेलवे अधिकारी ने जड़े थप्पड़, पिटाई का वीडियो वायरल होने पर नाराज कर्मियों ने की आरोपी रेलवे अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर में रेलवे सेक्शन इंजीनियर की पिटाई के बाद बवाल

7.
मुरादाबाद में पति ने फेंका पत्नी के चेहरे पर तेजाब, दहेज न मिलने और बेटी पैदा होने पर करता था पत्नी को परेशान, पीड़ित की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद में बेटी पैदा होने पर एसिड अटैक

8.
बिहार के सुपौल में पंचायत की दादागिरी, प्रेम प्रसंग को लेकर युवक युवती की जर्बरदस्ती करवाई शादी, लड़के से लगवाई उठक बैठक, लड़की को थूक चाटने पर किया मजबूर
सुपौल में पंचायत की शर्मनाक करतूत
 
9.
श्रीलंका में मुस्लिम-बौद्धों के बीच हिंसक झड़प के बाद लगा 10 दिनों का आपातकाल, बौद्ध एवं मुस्लिमों के बीच लंबे समय से चल रहा है तनाव
सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में आपातकाल घोषित

10.
फिल्म लेखक अपूर्व असरानी को हुई गंभीर बीमारी, दो महीने पहले बेल्स प्लैसी  बीमारी का पता चला, अपूर्व ने लिखी अलीगढ़, शाहिद और सिटी लाइट  फिल्मों की कहानी
अपूर्व असरानी 'बेल्स प्लैसी'  बीमारी से पीड़ित
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें