मॉडल और एक्ट्रेस से गैंगरेप के आरोपी पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी को लेकर आये पुलिस कर्मियो द्वारा जैली को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली की आवभगत करते हुए पुलिस दिखाई दे रही है जैसे ही पीड़िता वहाँ पहुंची तो पुलिस वाले उसे लेकर निकल भागे। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।