फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी लेंगे क्लास समेत सुबह की 10 बड़ी खबरें

Mon, 08 Jan 2018 06:52 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
डीजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर करेंगे 205 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, गृहमंत्री राजनाथ और NSA डोभाल भी शामिल
डीजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी लेंगे क्लास
 
2
यूपी के शाहजहांपुर में बीजेपी चेयरमैन संजय गुप्ता ने शहर भर में लगवा दिए गलत होर्डिंग और पोस्टर, जनता को 26 जनवरी के लिए दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
BJP चेयरमैन 26 जनवरी को मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस
 
3
मध्यप्रदेश में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए वोट मांगने गए बीजेपी के उम्मीदवार को जनता ने पहना दी जूतों की माला, दिनेश लालचंद शर्मा ने कहा लोकतंत्र में सब स्वीकार
बीजेपी उम्मीदवार को पहनाई गई जूतों की माला
 
4
अपनी अनदेखी से नाराज चल रही चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल मानी, पार्टी के विरुद्ध किया था नामांकन, मेयर पद उम्मीदवार देवेश मोदगिल के लिखित तौर पर माफी मांगने के बाद मानी आशा
चंडीगढ़ में बीजेपी की ‘आशा’ की जीत
 
5
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में क्रिकेट मैच के दौरान फिर गूंजा पाकिस्तानी राष्ट्रगान, पुलिस ने चार खिलाड़ियों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल
जम्मू-कश्मीर में गूंजा पाकिस्तानी राष्ट्रगान!
 
6
जीएसटी-नोटबंदी के खिलाफ देहरादून में जहर खानेवाले ट्रांसपोर्टर का एक वीडियो आया सामने, किसी बिरेंद्र भाई को भेजा था वीडियो मैसेज, कांग्रेस नेता इंदिरा ह्रदयेश का भी लिया नाम
जहर खानेवाले प्रकाश ने लिया कांग्रेस नेता का नाम
 
7
मुगलसराय में गाय चोरी करने के शक में दो लड़कों की बेरहमी से पिटाई, भीड़ ने रस्सी से बांधकर लड़कों का जुलूस भी निकाला
गाय चोरी के शक में दो को बेरहमी से पीटा
 
8
फिरोजाबाद में भयंकर सड़क हादसे में 11 की मौत, ट्रक पलटने से हुआ हादसा, बेकाबू ट्रक ने एक कार और एक टैम्पो को अपनी जद में लिया
फिरोजाबाद सड़क हादसे में 11 की मौत
 
9
उत्तर भारत में जारी है कड़ाके की ठंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हालात सबसे खराब, लद्दाख में भारी बर्फबारी से तापमान माइनस 17 के नीचे, सड़क मार्ग से कटा लद्दाख
लद्दाख में तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस
 
10
और
25 जनवरी को पद्मावत के नाम से रिलीज होगी संजयलीला भंसाली की मोस्ट कंट्रोवर्सियल फिल्म पद्मावती, अमर उजाला टीवी ने सबसे पहले दी थी रिलीज की खबर
25 जनवरी को आएगी ‘पद्मावत’

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें