फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद समेत शाम की 10 बड़ी खबरें

Sun, 18 Feb 2018 06:53 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1
पीएनबी घोटाला मामले में अब तक नीरव मोदी के 45 ठिकानों पर छापेमारी, दुनिया भर के एयरपोर्ट को नोटिस जारी, सीबीआई ने मांगी इंटरपोल की मदद
नीरव मोदी को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद

2
34 साल बाद बीजेपी दफ्तर का पता 11 अशोक रोड से बदलकर हुआ 6 दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए दफ्तर का उद्घाटन
‘6 दीन दयाल उपाध्याय मार्ग’ बीजेपी मुख्यालय नया पता

3
चंदौली में बोर्ड परीक्षा के पेपर्स लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नकल करवाने का भी लेते थे ठेका
चंदौली में नकल करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

4
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर खड़ी ट्रक को डंफर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव
लखनऊ में सड़क हादसे में दो की मौत

5
कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, प्रवीण कुमार निषाद को दिया टिकट
गोरखपुर से एसपी प्रत्याशी का एलान
 
6
बिहार के बेगूसराय में एक शख्स ने बीवी से प्यार करने पर दी ट्रैक्टर ड्राइवर को खौफनाक सजा, आंखों में डाला तेजाब, ट्रैक्टर ड्राइवर की चली गई आंखों की रोशनी, एक आरोपी गिरफ्तार
बिहार में बीवी से प्यार करने पर दी खौफनाक सजा

7
रेलवे ने जारी किया फरमान, यात्रा के दौरान ट्रेनों में नहीं दिखेंगे किन्नर, ट्रेनों में किन्नरों की वसूली पर लगाई गई पाबंदी
ट्रेनों में किन्नरों की अवैध वसूली पर रोक

8
मुंबईवासियों का 21 साल पुराना सपना साकार, नवी मुंबई एयरपोर्ट की रखी प्रधानमंत्री मोदी ने आधारशिला, एयरपोर्ट को बनाने में लगेंगे 16700 करोड़ रुपये
मुंबईवासियों को दूसरे एयरपोर्ट की सौगात

9.
मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्र टॉयलेट सफाई पर सोशल मीडिया पर छाए, ना लगाई अध्यापकों को फटकार, न सुनाया कोई फरमान, लग गए टॉयलेट को हाथ से साफ करने
टॉयलेट सफाई पर सोशल मीडिया पर छाए सांसद

10
सलमान खान ने इंस्टा पर शेयर किया फिल्म रेस 3 के सेट का वीडियो, बैंकॉक में हो रही है फिल्म की शूटिंग
 ‘रेस 3’ की शूटिंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें