फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की 10वीं सीट पर बड़ी 'लड़ाई' समेत शाम तक की 10 बड़ी खबरें

Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

 ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
यूपी राज्यसभा चुनाव में पड़े 400 वोट, एसपी के पक्ष में वोट देने का ऐलान करने वाले राजा भैया मिले सीएम योगी से तो क्रॉस वोटिंग कर बीएसपी से अनिल सिंह ने दिया बीजेपी को वोट
 यूपी की 10वीं सीट पर बड़ी 'लड़ाई'
 
2.
अयोध्या विवादित भूमि पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई अंतिम बहस पर सुनवाई, 6 अप्रैल को होगी अब अगली सुनवाई
अयोध्या विवाद पर अगली सुनवाई 6 अप्रैल को
 
3.
यूपी का फिरोजाबाद गूंजा बदमाश और पुलिस के बीच चली गोलियों की तड़तड़ाहट से, मुठभेड़ में धरा गया एक बदमाश, कोर्ट में पेशी के दौरान हो गया था फरार
 फिरोजाबाद में पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश धरा गया
 
4.
बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था की उड़ाई धज्जियां, पंचायत के तुगलकी फरमान पर सरेआम महिला की पेड़ से बांधकर की पिटाई, आरोपी पति को गिरफ्तार, 20के खिलाफ केस दर्ज
बुलंदशहर में महिला की पिटाई
 
5.
शामली की कैराना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े 77 हजार पांच सौ रुपये के नकली नोट, मौके से पकड़े गए दो आरोपी, पहले रहे थे पंजाब की नाभा जेल में बंद
कैराना में नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
 
6.
यूपी के सुल्तानपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, परीक्षा के बाद गाड़ी से ले जाई जा रही उत्तर पुस्तिकाएं बिखरी मिलीं सड़क पर, आलाधिकारी ने आरोपियों पर उचित कार्रवाई का दिया भरोसा
सुल्तानपुर में ‘लापरवाह’ शिक्षा विभाग
 
7.
दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकपाल और किसान मुद्दे पर अण्णा का आंदोलन पार्ट-2, तिरंगा फहराकर अन्ना ने शुरू किया अनशन, बोले- मांगें पूरी करवाए बगैर नहीं उठूंगा
 रामलीला मैदान में फिर अन्ना की ललकार
 
8.
दिल्ली हाईकोर्ट ने लाभ के पद मामले में 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली अधिसूचना को किया निरस्त तो अब आप के 27 विधायकों पर लटकी अयोग्यता की  तलवार
 ‘आप’ पर मुसीबत वही 'लाभ का पद'
 
9.
फ्रांस में फिर हुआ आतंकी हमला, सुपरमार्केट में बंदूकधारियों ने बनाया कई लोगों को बंधक, दो की मौत की खबर, इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी
फिर हुआ फ्रांस पर आतंकी हमला
 
 10.
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जल्द दिखेगी मजेदार केमिस्ट्री, शुक्रवार को हुआ 102 Not Out फिल्म का पोस्टर रिलीज, फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगा रहे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज स्टार
102 NOT OUT के पहले लुक में बिग बी-  ऋषि कपूर
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें