योग नगरी ऋषिकेश से पूरी के लिए चलने वाली उत्कल कलिंग एक्सप्रेस सोमवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन करीब 5 घंटे देरी से पहुंची। 12:20 पर पहुंचने की बजाय 5:12 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही 64057 पैसेंजर ट्रेन भी करीब 38 मिनट देरी से पहुंची। लगातार देरी से चलने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।