पुन्हाना में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहर के हैप्पी मॉडर्न हाई स्कूल में शुक्रवार को उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एजाज खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र गुप्ता सहित स्कूल प्रबंधक, अध्यापकगण और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।