पंजाब के पठानकोट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की कुछ युवकों के साथ बहस हो गई। बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने एसएसआई को पीट दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अभी दो आरोपी युवक फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरभ के तौर पर हुई है।