सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा हस्तिनापुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसके बाद एक जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वन अधिकारी कीर्ति, उप प्रभागीय वन अधिकारी अंशु चावला, वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, भाजपा जिला के जिला मंत्री सुनील पोसवाल, जैन इंटरनेशनल विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती त्रिपाठी, बीडीओ अमरीश कुमार, द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया।